CG VILLAGE PANCHAYAT PEON RECRUITMENT 2024 । छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत भृत्य भर्ती 2024।
छत्तीसगढ़ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सरकार द्वारा हाल ही में छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत भृत्य भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायत में भृत्य के पद पर भर्ती होना है। पंचायत चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ सरकार करने जा रही है ग्राम पंचायत भृत्य का पद स्वीकृत पंचायत चुनाव से पहले मिलने वाला है ग्राम पंचायत को भृत्य का बड़ा तोहफा मंत्रालय से अवर सचिव महोदय ने अभिमत सहित प्रस्ताव उपलब्ध कराने पंचायत विभाग को दिए निर्देश। जी हां यह बात बिल्कुल सही है अगर सब कुछ ठीक रहा तो सभी ग्राम पंचायतों को अब एक-एक पंचायत भृत्य के रूप में सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है और इससे पंचायत स्तर के कामकाज में सुगमता होगी और साथ ही साथ कई बेरोजगार लोगों को इससे रोजगार मिलने वाला है इससे पहले पंचायत का कार्य करने हेतु ग्राम पंचायत सचिव ही एकमात्र अधिकारी होता था अब से ग्राम पंचायत भृत्य भर्ती होने पर ग्राम पंचायत सचिव को भी एक सहायक के साथ-साथ सरपंच को भी अपने ऑफिस के कार्य निपटने में मददगार मिलेगी।

छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत भृत्य के कितने पद होंगे ?
छत्तीसगढ़ में कुल 11664 ग्राम पंचायत है क्योंकि सभी पंचायत में एक-एक ग्राम पंचायत भृत्य स्वीकृत होना है इस हिसाब से कुल 11664 रिक्त पद हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत भृत्य हेतु योग्यता क्या है ?
क्योंकि यह भर्ती अभी स्वीकृत नहीं हुआ है इसलिए इसके योग्यता के बारे में अभी कह पाना मुश्किल है लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत भृत्य पद हेतु योग्यता कक्षा दसवीं पास होने की संभावना है।
