RRB CEN 09/2026 Recruitment 2026 : रेलवे में 191 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और वेतन की पूरी जानकारी

RRB CEN 09/2026 Recruitment 2026: रेलवे में 191 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और वेतन की पूरी जानकारी

RRB CEN 09/2026 Recruitment 2026 के तहत रेलवे में 191 पदों पर भर्ती का विज्ञापन
RRB CEN 09/2026 भर्ती 2026: रेलवे के 191 पदों पर आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और वेतन की जानकारी।

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। Railway Recruitment Boards (RRBs) ने CEN No. 09/2026 RRB Isolated Categories Recruitment 2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 191 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

RRB CEN 09/2026 Recruitment 2026 के तहत Chief Law Assistant, Public Prosecutor, Senior Publicity Inspector, Junior Translator (Hindi), Staff and Welfare Inspector, Scientific Assistant (Training) और Lab Assistant Grade III (Chemist & Metallurgist) के पद शामिल हैं। इस भर्ती में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। कुछ पदों के लिए 12वीं विज्ञान, जबकि अन्य पदों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, कानून या संबंधित विषय में विशेष योग्यता आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार 05 नवंबर 2026 से 04 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, मेडिकल स्टैंडर्ड और रेलवे जोन की रिक्तियों की जानकारी अवश्य देखनी चाहिए।

RRB CEN 09/2026 Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Boards (RRB)
मंत्रालय रेल मंत्रालय, भारत सरकार
भर्ती का नाम RRB Isolated Categories Recruitment 2026
CEN संख्या 09/2026
कुल पद 191
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ 05 नवंबर 2026
अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 06 दिसंबर 2026
चयन प्रक्रिया CBT, Translation Test (लागू पद पर), DV एवं Medical
नौकरी का स्थान भारतीय रेलवे

महत्वपूर्ण तिथियां RRB CEN 09/2026 Recruitment Important Dates

RRB CEN 09/2026 के लिए निर्धारित महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:

कार्यक्रम निर्धारित तिथि
Employment News में सूचना 24 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 05 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 06 दिसंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अवधि 07 से 16 दिसंबर 2026
CBT परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी
दस्तावेज सत्यापन बाद में घोषित होगा

महत्वपूर्ण: आवेदन में संशोधन के लिए ₹250 शुल्क देना होगा। Create an Account में भरी गई जानकारी और चुने गए RRB में संशोधन की अनुमति नहीं होगी।

RRB Railway Vacancy 2026: पदवार रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 191 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

क्र. पद का नाम पदों की संख्या पे लेवल
1 Chief Law Assistant 17 Level 7
2 Public Prosecutor 21 Level 7
3 Senior Publicity Inspector 8 Level 6
4 Junior Translator / Hindi 79 Level 6
5 Staff and Welfare Inspector 27 Level 6
6 Scientific Assistant (Training) 3 Level 6
7 Lab Assistant Grade III (Chemist & Metallurgist) 36 Level 2
कुल पद 191

इनमें RRB Junior Translator (Hindi) के लिए सबसे अधिक 79 पद निर्धारित हैं। वहीं RRB Senior Publicity Inspector के लिए 8 पद और Scientific Assistant (Training) के लिए 3 पद निर्धारित किए गए हैं।

ध्यान दें कि रेलवे प्रशासन की आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों में परिवर्तन हो सकता है।

RRB CEN 09/2026 Recruitment 2026 Qualification: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए प्रत्येक पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

1. Chief Law Assistant

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Law में स्नातक डिग्री (LLB) होनी चाहिए।
  • बार में Pleader के रूप में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
  • रेलवे में कार्यरत Law Graduate कर्मचारी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। उनके लिए रेलवे प्रशासन की किसी शाखा में कम से कम 5 वर्ष की सेवा आवश्यक है।

2. Public Prosecutor

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor Degree in Law (LLB)।
  • बार में Advocate के रूप में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव।

3. Senior Publicity Inspector

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • Public Relations, Advertising, Journalism या Mass Communication में Diploma आवश्यक।
  • संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव वांछनीय (Desirable) है।

4. Junior Translator / Hindi

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास निर्धारित विकल्पों में से किसी एक के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त:

  • हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद का मान्यता प्राप्त Diploma या Certificate Course होना चाहिए।

अथवा

  • केंद्र या राज्य सरकार के कार्यालयों, जिनमें भारत सरकार के उपक्रम भी शामिल हैं, में हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद का 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

इस पद के लिए निर्धारित भाषा संबंधी शर्तों को आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार पूरा करना अनिवार्य है।

5. Staff and Welfare Inspector

उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • Diploma in Labour / Social Welfare
  • Diploma in Labour Laws
  • LLB जिसमें Labour Laws के पेपर हों
  • PG Diploma in Personnel Management
  • MBA with Personnel Management
  • MBA / HR
  • PG Diploma in Human Resource Management, जिसमें Personnel Management के संबंधित पेपर शामिल हों।

6. Scientific Assistant (Training)

  • Psychology में Master’s Degree।
  • कुल अंकों में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं।

वांछनीय योग्यता:

  • Industrial, Organisational या Clinical Psychology में विशेषज्ञता।
  • Counselling या Guidance Programme आयोजित करने का अनुभव।
  • कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान।

7. Lab Assistant Grade III (Chemist & Metallurgist)

  • 12वीं कक्षा (+2 Stage) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • विज्ञान विषय में Physics और Chemistry होना अनिवार्य है।
  • समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार भी निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रकार RRB Isolated Category Vacancy 2026 में 12वीं विज्ञान से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन और प्रोफेशनल डिग्री धारकों तक के लिए अवसर उपलब्ध हैं। अन्य 12th Pass Job की जानकारी यहाँ देखें ।

Railway Recruitment 2026 Age Limit: आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

पद का नाम न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
Chief Law Assistant 18 वर्ष 40 वर्ष
Public Prosecutor 18 वर्ष 32 वर्ष
Senior Publicity Inspector 18 वर्ष 33 वर्ष
Junior Translator / Hindi 18 वर्ष 33 वर्ष
Staff and Welfare Inspector 18 वर्ष 33 वर्ष
Scientific Assistant (Training) 18 वर्ष 35 वर्ष
Lab Assistant Grade III 18 वर्ष 30 वर्ष

आयु सीमा में छूट (RRB Cen 09/2026 Age Relaxation)

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वर्ग आयु में छूट
SC / ST 5 वर्ष
OBC-NCL 3 वर्ष
PwBD सामान्य/EWS 10 वर्ष
PwBD OBC-NCL 13 वर्ष
PwBD SC/ST 15 वर्ष

Ex-Servicemen और रेलवे कर्मचारियों के लिए भी अधिसूचना में निर्धारित शर्तों के अनुसार आयु संबंधी छूट उपलब्ध है।

RRB Cen 09/2026 Vacancy Salary : वेतनमान

RRB CEN 09/2026 Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के Pay Matrix के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

पद का नाम पे लेवल प्रारंभिक मूल वेतन
Chief Law Assistant Level 7 ₹44,900
Public Prosecutor Level 7 ₹44,900
Senior Publicity Inspector Level 6 ₹35,400
Junior Translator / Hindi Level 6 ₹35,400
Staff and Welfare Inspector Level 6 ₹35,400
Scientific Assistant (Training) Level 6 ₹35,400
Lab Assistant Grade III Level 2 ₹19,900

यह प्रारंभिक मूल वेतन (Initial Basic Pay) है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य स्वीकार्य भत्ते मिल सकते हैं।

RRB Cen 09/2026 Application Fees : आवेदन शुल्क

RRB CEN 09/2026 के लिए वर्गवार आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित है:

उम्मीदवार की श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य एवं अन्य पात्र श्रेणियां ₹500
SC / ST ₹250
Ex-Servicemen ₹250
PwBD ₹250
महिला उम्मीदवार ₹250
Transgender ₹250
Minorities ₹250
Economically Backward Class (EBC) ₹250

परीक्षा शुल्क वापसी:

  • ₹500 शुल्क जमा करने वाले उम्मीदवारों को CBT में उपस्थित होने पर ₹400 वापस किए जाएंगे।
  • ₹250 शुल्क जमा करने वाले उम्मीदवारों को CBT में उपस्थित होने पर ₹250 वापस किए जाएंगे।
  • लागू बैंक शुल्क काटा जा सकता है।
  • रिफंड के लिए आधार से लिंक बैंक खाते का उपयोग किया जाएगा।

ध्यान दें कि EBC, EWS और OBC तीन अलग-अलग श्रेणियां हैं। EBC के आधार पर केवल परीक्षा शुल्क में रियायत मिलती है, नौकरी में आरक्षण नहीं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

RRB CEN 09/2026 Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी:

  1. Computer Based Test (CBT)
  2. Translation Test (केवल Junior Translator के लिए)
  3. Document Verification (DV)
  4. Medical Examination

CBT Exam Pattern 2026

Junior Translator / Hindi को छोड़कर अन्य पदों के लिए परीक्षा का संभावित सेक्शन-वाइज विवरण:

विषय प्रश्न अंक
Professional Ability 50 50
General Awareness 15 15
General Intelligence & Reasoning 15 15
Mathematics 10 10
General Science 10 10
कुल 100 100
  • परीक्षा की अवधि: 90 मिनट।
  • कुल प्रश्न: 100।
  • कुल अंक: 100।
  • प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • स्क्राइब के पात्र उम्मीदवारों के लिए परीक्षा अवधि 120 मिनट होगी।

CBT में पूछे जाने वाले प्रमुख विषय

Mathematics: Number System, Percentage, Ratio, Profit and Loss, Simple Interest, Compound Interest, Time and Work, Time and Distance, Algebra, Geometry, Mensuration आदि।

Reasoning: Coding-Decoding, Analogy, Number Series, Alphabetical Series, Blood Relation, Direction, Syllogism, Venn Diagram, Classification आदि।

General Awareness: Current Affairs, Indian History, Geography, Indian Polity, Constitution, Economy, Sports, Science और Technology आदि।

General Science: Physics, Chemistry और Life Science (10वीं CBSE स्तर तक)।

Professional Ability: प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग प्रोफेशनल विषय निर्धारित किए गए हैं। इनका विस्तृत सिलेबस अधिसूचना के Annexure IX से XV में दिया गया है।

Junior Translator के लिए Translation Test

Junior Translator / Hindi पद के लिए CBT के बाद Translation Test आयोजित किया जाएगा।

  • CBT के आधार पर रिक्तियों की संख्या से 10 गुना उम्मीदवारों को Translation Test के लिए बुलाया जाएगा।
  • Translation Test केवल qualifying nature का होगा।
  • इसमें न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • अंतिम मेरिट सूची CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।
  • Translation Test में 60% अंक प्राप्त नहीं करने वाले उम्मीदवार चयन के लिए पात्र नहीं होंगे।

न्यूनतम अर्हता अंक (Minimum Qualifying Marks)

श्रेणी न्यूनतम अंक प्रतिशत
UR 40%
EWS 40%
OBC-NCL 30%
SC 30%
ST 25%

PwBD उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रिक्तियों में उम्मीदवारों की कमी होने पर निर्धारित शर्तों के अनुसार 2 अंकों तक की छूट दी जा सकती है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

RRB Railway Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद CEN No. 09/2026 Isolated Categories Recruitment के लिंक को खोलें।
  3. आवेदन करने के लिए https://www.rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  4. यदि पहले से RRB अकाउंट बना हुआ है तो उसी लॉगिन आईडी से लॉगिन करें।
  5. नए उम्मीदवार Create an Account के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
  6. अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सावधानीपूर्वक भरें।
  7. अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  8. केवल एक RRB का चयन करें और पात्र पदों एवं रेलवे जोन की प्राथमिकताएं भरें।
  9. निर्धारित निर्देशों के अनुसार लाइव फोटो कैप्चर करें।
  10. हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  11. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  12. आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और उसकी रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण: एक उम्मीदवार केवल एक RRB के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र।
  • 10वीं की अंकसूची।
  • 12वीं की अंकसूची (जहां लागू हो)।
  • स्नातक / स्नातकोत्तर की अंकसूची।
  • संबंधित प्रोफेशनल डिग्री या डिप्लोमा।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • OBC-NCL प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • EBC प्रमाण पत्र (यदि शुल्क रियायत ले रहे हों)।
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

इस भर्ती में आवेदन के दौरान पहले से खींची हुई फोटो अपलोड करने के बजाय पोर्टल पर लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • शैक्षणिक योग्यता अंतिम आवेदन तिथि तक पूरी होनी चाहिए।
  • अंतिम परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
  • आवेदन में दर्ज जानकारी दस्तावेजों से मेल खानी चाहिए।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय रखें।
  • परीक्षा केंद्र, तिथि और शिफ्ट में बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित मेडिकल स्टैंडर्ड पूरा करना होगा।
  • भर्ती से संबंधित अपडेट केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट से प्राप्त करें।
  • किसी भी एजेंट या दलाल के झांसे में न आएं।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरण लिंक
RRB Official Website Visit Now
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल Apply Now
विस्तृत भर्ती अधिसूचना Download Pdf
परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी
एडमिट कार्ड जल्द उपलब्ध होगा

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

RRB CEN 09/2026 Recruitment 2026

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 191 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन 05 नवंबर 2026 से शुरू हुआ है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2026 निर्धारित है।
हां, Lab Assistant Grade III (Chemist & Metallurgist) पद के लिए 12वीं विज्ञान (Physics और Chemistry) की योग्यता निर्धारित है।
उत्तर: Chief Law Assistant और Public Prosecutor पदों के लिए प्रारंभिक मूल वेतन ₹44,900 निर्धारित है।
हां, CBT में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
हां, CBT के बाद qualifying Translation Test आयोजित किया जाएगा। इसमें 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
उम्मीदवार https://www.rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRB CEN 09/2026 Recruitment 2026 रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है। इस भर्ती में कानून, हिंदी अनुवाद, जनसंपर्क, मानव संसाधन, मनोविज्ञान और विज्ञान जैसे विभिन्न विषयों के योग्य उम्मीदवारों के लिए 191 पद निर्धारित किए गए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2026 से पहले अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना और Annexure A तथा Annexure B में दी गई जानकारी जरूर जांच लें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए केवल आधिकारिक रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर भरोसा करें।

अन्य महत्वपूर्ण सरकारी नौकरियां भी देखें

रेलवे एवं अन्य सरकारी विभागों में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नीचे दी गई भर्तियों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

  1. रेलवे भर्ती 2026 (Railway Jobs 2026)
  2. 12वीं पास सरकारी नौकरी 2026
  3. ग्रेजुएट सरकारी नौकरी 2026
  4. छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी 2026 (CG Govt Jobs 2026)
  5. लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2026 (Latest Govt Jobs 2026)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Important Govt Jobs Notification

Latest Jobs

Latest Jobs

Scroll to Top