Sarguja Anganwadi Recruitment 2026 : 5 सहायिका पदों पर आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

SArguja Anganwadi Recruitment 20262026 – कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती
सरगुजा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती 2026, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026।

Surguja Anganwadi Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। एकीकृत बाल विकास परियोजना लखनपुर, जिला सरगुजा द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 05 रिक्त पदों पर महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Sarguja Anganwadi Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने से पहले पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देखें।

Sarguja Anganwadi Recruitment 2026 – संक्षिप्त जानकारी

  • विभाग का नाम: महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़
  • परियोजना का नाम: एकीकृत बाल विकास परियोजना लखनपुर
  • जिला: सरगुजा (अंबिकापुर)
  • पद का नाम: आंगनबाड़ी सहायिका
  • कुल रिक्त पद: 05
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 16 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026
  • नौकरी का स्थान: सरगुजा, छत्तीसगढ़
  • आधिकारिक पोर्टल: e-bharti.cg.nic.in

Sarguja Anganwadi Recruitment 2026 – पदों का विवरण

एकीकृत बाल विकास परियोजना लखनपुर के अंतर्गत निम्नलिखित आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

क्र. सेक्टर ग्राम पंचायत/वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र पद
1 सलका अमलभीट्ठी महादेवपारा सहायिका
2 लोसगा रेम्हला राईभवना सहायिका
3 गुमगरा गणेशपुर जनकपुर सहायिका
4 अमगसी उमराली उमराली सहायिका
5 कुन्नी लब्जी डोड़गापारा सहायिका (PVTG)

कुल पद: 05

नोट: पांचवें क्रमांक का पद PVTG श्रेणी के अंतर्गत दर्शाया गया है। इस पद के लिए विज्ञापन में दिए गए विशेष निर्देशों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें –   Cg Gariyaband Anganwadi Recruitment 2026: गरियाबंद मैनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 11 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sarguja Anganwadi Recruitment 2026 Qualification शैक्षणिक योग्यता

सरगुजा आंगनबाड़ी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार निर्धारित की गई है:

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण अथवा 11वीं बोर्ड (पूर्ववर्ती) निर्धारित है।
  • आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8thPass  होना आवश्यक है।
  • अभ्यर्थी को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अंकसूची पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

महत्वपूर्ण: इस विज्ञापन की पदवार सूची में सभी 05 रिक्तियां सहायिका पद की हैं।

Sarguja Anganwadi Recruitment 2026 Age Limit आयु सीमा

आयु  वर्ष 
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 44 वर्ष

आयु की गणना विज्ञापन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

एक वर्ष या उससे अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी कार्यकर्ता को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट का प्रावधान विज्ञापन में दिया गया है।

स्थानीय निवासी संबंधी शर्तें

  • आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी संबंधित राजस्व ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है।
  • अन्य ग्राम की अभ्यर्थी का चयन नहीं किया जाएगा।
  • निवास संबंधी प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी, सरपंच/सचिव द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रमाण पत्र के रूप में अपलोड करना होगा।

Sarguja Anganwadi Recruitment 2026 Selection Process चयन प्रक्रिया

सरगुजा आंगनबाड़ी भर्ती में चयन विज्ञापन में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार किया जाएगा।

  • शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे।
  • आवेदन में अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर अंकों की गणना होगी।
  • प्रावधिक चयन सूची जारी की जाएगी।
  • दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • अंतिम चयन संबंधित विभाग के नियमों के अनुसार होगा।

अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका, गरीबी रेखा श्रेणी, अनुसूचित जाति/जनजाति, विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए विज्ञापन में निर्धारित अतिरिक्त अंकों एवं संबंधित प्रमाण पत्रों के प्रावधान लागू होंगे।

इसे भी पढ़ें –  Cg Bijli Vibhag Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग में 1501 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sarguja Anganwadi Recruitment 2026 Important Document आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

  1. शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची।
  2. निवास प्रमाण पत्र।
  3. मतदाता सूची में नाम दर्ज होने संबंधी प्रमाण।
  4. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  5. गरीबी रेखा संबंधी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  6. विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  7. अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  8. पासपोर्ट साइज फोटो।
  9. अन्य आवश्यक दस्तावेज।

सभी दस्तावेज एवं फोटो स्वप्रमाणित करके अपलोड करना आवश्यक है।

Sarguja Anganwadi Recruitment 2026 How To Apply? आवेदन कैसे करें?

Sarguja Anganwadi Recruitment 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

  1. सबसे पहले आधिकारिक ई-भर्ती पोर्टल https://www.e-bharti.in/ पर जाएं।
  2. संबंधित आंगनबाड़ी भर्ती विज्ञापन को खोलें।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  4. अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी की जांच करें।
  6. आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  7. आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर परियोजना कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण: विज्ञापन के अनुसार सीधे अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट आउट परियोजना कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियां

Notification Release Date
आवेदन प्रारंभ: 16 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026
Merit List Date ——–

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरण  लिंक 
आधिकारिक वेबसाइट: यहाँ देखें 
ऑनलाइन आवेदन: Apply Now
आधिकारिक विज्ञापन: नीचे दिए गए भर्ती विज्ञापन को देखें। Download PDF

याद रखें

सरगुजा जिले की महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नौकरी पाने का यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपनी पात्रता की जांच करके 30 नवंबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए सभी नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना न भूलें।

cggovtJobs.in पर छत्तीसगढ़ की नई सरकारी भर्तियों, जिला रोजगार समाचार, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले प्राप्त करें। नई भर्ती अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट नियमित रूप से विजिट करते रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Important Govt Jobs Notification

Latest Jobs

Scroll to Top