CG RTE Admission 2027-28: छत्तीसगढ़ में RTE के तहत मुफ्त एडमिशन के लिए करें आवेदन, देखें पूरी समय-सारणी

CG RTE Admission 2027-28 Chhattisgarh Free School Admission
छत्तीसगढ़ RTE के तहत निःशुल्क स्कूल प्रवेश 2027-28

CG RTE Admission 2027-28: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act 2009) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में निजी विद्यालयों में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के तहत प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा RTE Admission 2027-28 के लिए आधिकारिक समय-सारणी जारी कर दी गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, छत्तीसगढ़ RTE के अंतर्गत प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन 01 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक अभिभावक 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद नोडल प्राचार्य द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और राज्य स्तर पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

यदि आप भी अपने बच्चे का RTE के तहत निजी स्कूल में निःशुल्क प्रवेश कराना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में आवेदन की तारीख, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, प्रवेश कार्यक्रम और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

CG RTE Admission 2027-28 Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम  शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE)
शैक्षणिक सत्र 2027-28
राज्य छत्तीसगढ़
संबंधित विभाग लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
अधिनियम RTE Act 2009
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ तिथि 01 दिसंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लॉटरी
आधिकारिक वेबसाइट  rte.cg.nic.in

इसे भी पढ़ें – CG Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन शुरू, विवाह की तारीख अभी तय नहीं

CG RTE Admission 2027-28 Important Dates

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारणी निम्नानुसार है।

क्र.|  कार्य का विवरण निर्धारित तिथि
1 स्कूल प्रोफाइल अपडेट एवं नए स्कूल का रजिस्ट्रेशन / हैबिटेशन मैपिंग 02.11.2026 से 25.11.2026
2 नोडल प्राचार्य द्वारा स्कूल प्रोफाइल का सत्यापन एवं सीट प्रकटीकरण 02.11.2026 से 28.11.2026
3 प्रवेश हेतु छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन 01.12.2026 से 31.12.2026
4 नोडल प्राचार्य द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं आवेदनों में कमी होने पर सुधार  01.12.2026 से 07.01.2027
5  राज्य स्तर से जिलावार ऑनलाइन लॉटरी 11.01.2027 एवं 12.01.2027
6 चयनित छात्रों का दाखिला 14.01.2027 से 10.02.2027

महत्वपूर्ण: स्कूल पंजीयन एवं सीट प्रकटीकरण की प्रक्रिया नवंबर 2026 में पूरी की जाएगी। विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे।

RTE Admission 2027-28 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत पात्र बच्चों को निजी गैर-अनुदान प्राप्त विद्यालयों में निर्धारित आरक्षित सीटों पर निःशुल्क प्रवेश की सुविधा दी जाती है।

इस प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए संबंधित श्रेणी, आयु सीमा, निवास एवं अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक RTE पोर्टल पर जारी पात्रता संबंधी निर्देश अवश्य पढ़ें।

RTE Admission के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
2. बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो।
3. माता-पिता का आधार कार्ड।
4. निवास प्रमाण पत्र।
5. जाति प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)।
6. आय प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)।
7. संबंधित श्रेणी का पात्रता प्रमाण पत्र।
8. मोबाइल नंबर।

नोट: दस्तावेजों की अंतिम सूची एवं उनकी अनिवार्यता के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जारी दिशा-निर्देश देखें।

CG RTE Admission 2027-28 चयन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी की जाएगी।

1. ऑनलाइन आवेदन: इच्छुक अभिभावक 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

2. दस्तावेज सत्यापन: आवेदन प्राप्त होने के बाद नोडल प्राचार्य द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। आवेदन में किसी प्रकार की कमी होने पर 7 जनवरी 2027 तक आवश्यक सुधार कराया जाएगा।

3. ऑनलाइन लॉटरी: पात्र आवेदनों के आधार पर 11 एवं 12 जनवरी 2027 को राज्य स्तर पर जिलावार ऑनलाइन लॉटरी आयोजित की जाएगी।

4. स्कूल में प्रवेश: लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों का संबंधित विद्यालय में प्रवेश 14 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक कराया जाएगा।

CG RTE Admission 2027-28 Online Apply कैसे करें?

RTE के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सामान्य चरणों का पालन करें:

1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ RTE की आधिकारिक वेबसाइट rte.cg.nic.in पर जाएं।
2. RTE Admission 2027-28 से संबंधित लिंक खोलें।
3. विद्यार्थी एवं अभिभावक से संबंधित आवश्यक जानकारी भरें।
4. निर्धारित जानकारी के अनुसार स्कूल का चयन करें।
5. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
6. आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
7. आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसकी रसीद डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

ध्यान दें: ऑनलाइन आवेदन का लिंक निर्धारित तिथि 1 दिसंबर 2026 से सक्रिय होने की जानकारी है।

इसे भी पढ़ें – Tuhar Token App 2026: छत्तीसगढ़ के किसान घर बैठे धान बिक्री के लिए ऐसे कटवाएं ऑनलाइन टोकन, जानें पूरी प्रक्रिया

CG RTE Admission 2027-28 Important Links

विवरण|  लिंक
विभागीय  नोटिफिकेशन  Download PDF
RTE Official Website  https://rte.cg.nic.in/
RTE Online Apply आवेदन प्रारंभ होने पर उपलब्ध
प्रवेश एवं लॉटरी अपडेट आधिकारिक PDF देखें

CG RTE Admission 2027-28 FAQs9

Q1. छत्तीसगढ़ RTE Admission 2027-28 के आवेदन कब से शुरू होंगे?

उत्तर: छत्तीसगढ़ में RTE Admission 2027-28 के ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे।

Q2. RTE Admission के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Q3. RTE Admission 2027-28 की ऑनलाइन लॉटरी कब होगी?

उत्तर: राज्य स्तर पर जिलावार ऑनलाइन लॉटरी 11 एवं 12 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

Q4. चयनित बच्चों का स्कूल में प्रवेश कब होगा?

उत्तर: चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश 14 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक कराया जाएगा।

Q5. छत्तीसगढ़ RTE Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन कहां करें?

उत्तर: अभिभावक छत्तीसगढ़ RTE की आधिकारिक वेबसाइट https://rte.cg.nic.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Q6. क्या RTE के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश मिलता है?

उत्तर: हां, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पात्र बच्चों को निर्धारित आरक्षित सीटों पर निजी गैर-अनुदान प्राप्त विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा दी जाती है।

—

याद रखें

छत्तीसगढ़ RTE Admission 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक अभिभावक 31 दिसंबर 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। प्रवेश से संबंधित नवीनतम जानकारी, ऑनलाइन लॉटरी और चयन सूची के अपडेट के लिए cggovtjobs.in पर नियमित विजिट करते रहें।

CG RTE Admission 2027-28, RTE Admission 2027, CG RTE Online Form, Chhattisgarh RTE Admission, RTE Admission Last Date 2027, CG Free School Admission, RTE Lottery Result 2027, CG Admission 2027, RTE Online Registration, छत्तीसगढ़ आरटीई एडमिशन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Important Govt Jobs Notification

Latest Jobs

Scroll to Top