
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत व्याख्याता पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26) के प्रवेश पत्र के संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार CGSSB Lacturer Admit Card 2026 दिनांक 23 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
जिन अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
CGSSB Lacturer Admit Card 2026 – संक्षिप्त जानकारी
- विभाग का नाम: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
- भर्ती बोर्ड: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर
- परीक्षा का नाम: व्याख्याता लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26)
- पद का नाम: व्याख्याता (Lecturer)
- विज्ञप्ति का विषय: प्रवेश पत्र के संबंध में सूचना
- प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 23 नवंबर 2026
- परीक्षा की तिथि: 29 नवंबर 2026
- परीक्षा का दिन: रविवार
- परीक्षा का समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
- कुल परीक्षा जिला: 05
- प्रवेश पत्र का माध्यम: ऑनलाइन
CGSSB Lecturer Exam Date 2026
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार LSL26 व्याख्याता भर्ती परीक्षा का आयोजन निम्नलिखित विषयों के लिए किया जाएगा।
- व्याख्याता (हिन्दी)
- व्याख्याता (अंग्रेजी)
- व्याख्याता (संस्कृत)
- व्याख्याता (भौतिकी)
- व्याख्याता (रसायन शास्त्र)
- व्याख्याता (गणित)
- व्याख्याता (जीवविज्ञान)
- व्याख्याता (इतिहास)
- व्याख्याता (भूगोल)
- व्याख्याता (अर्थशास्त्र)
परीक्षा दिनांक: 29 नवंबर 2026 (रविवार)
परीक्षा समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक।
CGSSB Lacturer Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना छत्तीसगढ़ व्याख्याता प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जाएं।
- आवश्यक लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- अपना LSL26 Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
- प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CGSSB Lacturer Admit Card 2026 परीक्षा केंद्र पर ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण निर्देश
CGSSB द्वारा जारी विज्ञप्ति में अभ्यर्थियों के लिए निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं:
- अभ्यर्थी प्रवेश पत्र की एक रंगीन प्रिंट कॉपी निकालकर परीक्षा केंद्र में लेकर जाएं।
- परीक्षा केंद्र में मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर जाएं।
- परीक्षा प्रारंभ होने के समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहें।
- परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। अर्थात सुबह 9:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाएं।
- काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग के कपड़े पहनना प्रतिबंधित है।
- केवल सामान्य स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी।
- परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
- परीक्षा केंद्र में जूते के स्थान पर चप्पल पहनकर जाना अनिवार्य है।
- परीक्षा में किसी भी प्रकार का अनुचित साधन उपयोग करना प्रतिबंधित है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
- प्रवेश पत्र डाउनलोड: 23 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध।
- CGSSB आधिकारिक वेबसाइट: Visit Now
- छत्तीसगढ़ व्यापम वेबसाइट: Visit Now
- आधिकारिक विज्ञप्ति: Admit Card Order Copy
- Download Admit Card – Download Now
महत्वपूर्ण सूचना: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना CGSSB Lacturer Admit Card 2026 डाउनलोड कर लें तथा परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
छत्तीसगढ़ की Latest Government Jobs, CG Vyapam Recruitment, Admit Card, Result, Answer Key, Syllabus और सरकारी योजनाओं की नवीनतम जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट CGGOVTJOBS.in पर नियमित विजिट करते रहें।
