- Chhattisgarh Teacher Bharti2024-25.
छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की 33059 पदों पर बंपर भर्ती
हाल ही में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को एक पत्र जारी किया गया है । जिसमें स्कूलों में रिक्त शिक्षक भर्ती पदों की जानकारी दी गई है जिसमें कहा गया है कि
स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत वित्त विभाग एवं शासन से प्राप्त सहमति के आधार पर 4 मई 2023 को सहायक शिक्षक एवं व्याख्याता के कुल 12489 पद विज्ञापित किए गए थे। विज्ञापित पदों के विरुद्ध आज पर्यंत 8857 नियुक्ति पत्र जारी हो चुकी है सरकार के जन घोषणा पत्र 2023 के बेहतर शिक्षा उज्जवल भविष्य का बिंदु क्रमांक 03 तथा शासन के 100 दिवस की प्रस्तावित कार्य योजना में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना शामिल है तदानुक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सीधी भर्ती हेतु 33059 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव प्रेषित है । रिक्त पदों की गणना समस्त संभागीय संयुक्त संचालकों से एकत्र कराई गई है ।
चूंकि प्रस्तावित भर्ती वित्तीय वर्ष 2024-25 में किया जाना संभावित है अतः इन पदों को भरने में प्रथम वर्ष में पदवार संभावित वव्यायभार की जानकारी शासन को उपलब्ध कराई गई है.।
इस पत्र से यह स्पष्ट होता है कि आगामी कुछ ही दिनों में शिक्षकों की बंपर भर्ती छत्तीसगढ़ में होने वाली है लगभग 3359 रिक्त पदों पर प्रस्ताव प्रसिद्ध किया गया था जिस पर भारती हो सकती है जिसमें कुछ पदों की संभावित रिक्त पद निम्न अनुसार है।
आगामी शिक्षक भर्ती की संभावित रिक्त पद
पदनाम | संभावित रिक्त पद |
सहायक शिक्षक | 19129 |
सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला)’ | 3212 |
शिक्षक | 6078 |
शिक्षक कृषि | 164 |
व्यायाम शिक्षक | 108 |
ग्रंथपाल | 1844 |
व्याख्याता | 2524 |
योग | 33059 |
तद्नुसार प्रस्ताव समुचित निर्णयार्थ प्रेषित है।
Important Links महत्वपूर्ण लिंक्स | |
---|---|
विभागीय विज्ञापन Notification | डाउनलोड पीडीऍफ़ |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ देखें |
व्हाट्सप्प चैनल | Join Now |
टेलीग्राम चैनल | join now |