PAY District Level Vacancy 2024 . प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तर में रिक्त संविदा पदों की भर्ती
Jila Panchayat Kabirdham Recruitment 2024. जिला पंचायत कबीरधाम में विभिन्न पदों हेतु वेकेंसी निकली है। इन पदों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जॉब के लिए भर्ती होना है । जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन 2024 के अनुसार कोई भी अभ्यर्थी जो इन पदों हेतु योग्यता रखते हैं वे Offline Application Form अंतिम तिथि से पहले भर सकते हैं अगर आप भी इन पदों में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे हैं तो आपके लिए संविदा जॉब पाने का यह सुनहरा मौका है । जिसमे आप District Job में जिला लेखापाल एवम जनपद स्तर में तकनीकी सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। जिला पंचायत कबीरधाम भर्ती 2024 संबंधित विभागीय विज्ञापन PDF एवं पूरी जानकारी नीचे दी गई है । यह आवेदन दिनांक 10.10.2024 को अपरान्ह 5:00 बजे तक कार्यालय, जिला पंचायत कबीरधाम, (छ.ग.) में केवल पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से आमंत्रित किया जाता है।

|
PAY District Level Vacancy 2024 . प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तर में रिक्त संविदा पदों की भर्ती
cggovtjobs.in
|
| विभाग का नाम |
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग |
| पद का नाम |
विभिन्न |
| पदों की संख्या |
05 |
| पद की प्रकार |
संविदा |
| कार्य स्थल |
जिला पंचायत कबीरधाम |
| स्थापना |
अस्थाई |
| आवेदन का माध्यम |
ऑफलाइन |
| वेतनमान |
23000/- से शुरू |
|
APPLICATION FEES
आवेदन शुल्क |
| Application Fees
सभी श्रेणियों हेतु
- Gen / OBC / EWS : Rs. – 00/-
- SC : Rs. – 00/-
- ST : Rs. – 00/
- महिला: Rs – 00/
- दिव्यांग : Rs.- 00/-
- भूतपूर्व सैनिक : Rs- 00/-
|
| AgeLimit आयु |
आयु सीमा 01.09.2024 को
- न्यूनतन आयु 21 वर्ष
- अधिकतम आयु 35 वर्ष
- आयु में छूट शासन के नियमानुसार
|
| Qualification योग्यता |
| शैक्षणिक योग्यता :-
लेखापाल — 55 प्रतिशत में बी. काम. (अ.ज.जा. एवं अ.जा. हेतु 50 प्रतिशत में बी. काम.)
तकनीकी सहायक –
1. मान्यता विश्वविद्यालय / प्राप्त संस्थान से बी.ई./बी. टेक/ डिप्लोमा (सिविल इंजीनियरिंग) न्यूनतम 60% अंक के साथ उत्तीर्ण अथवा 2. उपरोक्त श्रेणी में अभ्यर्थी उपलब्ध नही होने की स्थिति में बी.ई. /बी.टेक/डिप्लोमा (किसी भी ब्रांच में इंजीनियरिंग) न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण। अथवा 3. उपरोक्त श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नही होने की स्थिति में एम.एस.सी. (गणित / भौतिकी) न्यूनतम 60 % अंको के साथ उत्तीर्ण।
डाटा एंट्री ऑपरेटर
1. मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त वि.वि. से किसी भी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण अथवा कक्षा 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी विषय में डिप्लोमा
2. डाटा एन्ट्री आपरेटर / प्रोग्रामिंग में किसी मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय डिप्लोमा तथा मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद् से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी एवं अंग्रेजी मुद्रलेखन गति 8000 की (key) डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी) का प्रमाण पत्र । |
| Eligibility पात्रता |
पात्रता –
- आवेदक छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए ।आवेदन शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए ।
- आवेदक के विरुद्ध कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए ।
- आवेदक का आचरण अच्छा होना चहिये ।
- अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना चाहिए।
|
| Important Documents आवश्यक दस्तावेज |
महत्त्वपूर्ण दस्तावेज
- अंकसूची Marksheet
- जाति प्रमाण पत्र Caste Certificate
- निवास प्रमाण पत्र Adress Proof
- रोजगार पंजीयन Employment Registrration
- विवाह प्रमाण पत्र marriage certificate
- पासपोर्ट फोटो Passport Photo
- आधार कार्ड Adhar Card
मोबाइल नंबर Mobile Number
|
| Terms and Conditions अन्य नियम एवं शर्तें |
| आवेदक आवेदन करने के पूर्व निम्न बातों का विशेष ध्यान देंगेः-
01. लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट उल्लेख किया जावे, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जावेगा।
02. प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति में किसी भी प्रकार के शैक्षणिक योग्यताएं एवं अनुभव प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण पत्र संलग्न किए जाने पर मान्य नहीं किया जावेगा। मूल आवेदन में संलग्न किए गए प्रमाण पत्र के आधार पर ही अंक प्रदान किये जायेगें।
03. दावा आपत्ति में केवल लिपीकीय त्रुटी का ही सुधार किया जावेगा। इस संबध में किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जायेगे।
अन्य नियम व शर्तें:-
अभ्यर्थी आवेदन करते समय यह स्वयं सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा दी गयी समस्त जानकारी जैसे- शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि के संबंध में प्रस्तुत दस्तावेज सही है, और यदि जांच में यह पाया जाता है कि उनके द्वारा झूठी जानकारी / दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है, तो उनकी पात्रता बिना सूचना दिये समाप्त की जा सकेगी । |
| चयन प्रक्रिया Selection Process |
- जिले में प्राप्त कुल आवेदन पत्रों को मैरिट आधार पर सूचीबद्ध किया जायेगा और उनको कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा तद्रद्युपरांत कौशल परीक्षा में प्राप्त अंको को जोड़ते हुए अंतिम चयन सूची तैयार किया जावेगा।
- सर्वोच्च अंक अर्जित करनें वाले आवेदक को नियुक्ति दिया जावेगा।
- बाकी आवेदक को प्रतीक्षा सूची में रखा जावेगा एवं भविष्य में पद रिक्त होता है तो उसे प्रतीक्षा सूची से भरा जावेगा।
- प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति में किसी भी प्रकार के शैक्षणिक योग्यताएं एवं अनुभव प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण पत्र संलग्न किए जाने पर मान्य नहीं किया जावेगा। मूल आवेदन में संलग्न किए गए प्रमाण पत्र के आधार पर ही अंक प्रदान किये जायेगें।
|
| Important Date महत्वपूर्ण तिथि |
| विज्ञापन जारी तिथि Advertisement Release Date |
25.09.2024 |
| आवेदन प्रारम्भ तिथि StartingDate |
25.09.2024 |
| अंतिम तिथि Last Date |
10.10.2024 |
| प्रथममेरित लिस्ट First Merrite List |
उपलब्ध नहीं |
| लास्ट मेरिट लिस्ट Final Merrite List |
उपलब्ध नहीं |
| How To Apply आवेदन कैसे करें |
- सबसे पहले विज्ञापन को भली भांति अवलोकन कर ले।
- अभ्यर्थी पृथक पृथक पद हेतु आवेदन पत्र पृथक पृथक पेश करें ।
- समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा जन्मतिथि के प्रमाण से संबंधित दस्तावेज (यथा जन्म/आयु प्रमाण पत्र कक्षा 12 वी एवं 10 वी प्रमाण पत्र) जाति एवं अनुभव प्रमाण पत्रों को देखकर सही सही भरें।
- यह सुनिश्चित कर लेंगी आप जिस पद पर आवेदन कर रहे हैं उसके लिए योग्यता रखते हैं।
- चयन के किसी भी स्तर में अगर कोई भी सूचना गलत पाई जाती है तो आपका चयन निरस्त कर दी जाएगी।
- फोटो के जगह नवीन रंगीन फोटो अपलोड करे।
- सिग्नेचर भी अपलोड करे।
- फाइल को सेव करें एवम एक कॉपी रख लें।
उक्त संविदा रिक्त पदों पर भर्ती हेतु नियम एवं शर्तें इस प्रकार हैं:-
अनिवार्य शर्ते :- अनुभव हेतु पदों में दिये गये आवश्यक वर्षों का सैलेरी स्लीप/बैंक स्टेटमेंट आवश्यक है। उक्त संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु नियम एवं शर्ते निम्नवत है :-
- निर्धारित प्रारूप में आवेदन बंद लिफाफे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम के कार्यालय में पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिनांक 10/10/2024 तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। निर्धारित समय सीमा पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा तथा व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन स्वीकर नही किया जायेगा।
- आरक्षित पदों पर आवेदन करने वाले आवेदको को जाति की पुष्टि हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। स्थायी जाति प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति न होने के स्थिति में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जायेगा।
- आवेदक द्वारा आवेदन हेतु समस्त आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न किया जाना आवश्यक है।
- अभ्यार्थी को छ.ग राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी का निवास प्रमाण पत्र संलग्न करें।
- संविदा नियुक्ति अधिकतम 03 वर्ष के लिए होगी तत्पश्चात आवश्यकता होने पर कार्य योग्यता, कार्य क्षमता एवं व्यवहार के आधार पर शासन के निर्देशानुसार दोनों पक्षो की सहमति से कार्य अवधि एक वर्ष के लिए निरंतर रखे जाने पर विचार किया जा सकता है।
- यह नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन एफ-9-1/2012/1-3 रायपुर दिनांक 31 दिसम्बर 2012 एवं अद्यतन दिनांक निर्देश के अनुसार संविदा नियुक्ति के संबंध में समस्त शर्ते लागू होगी।
- संविदा अवधि में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत अवकाश की पात्रता होगी।
- संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) 1965 से शासित होंगे।
- संविदा अवधि के दौरान दोनो पक्षो में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या उसके एवज में एक माह का वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
- संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को सेवा समाप्ति पश्चात् संविदा नियुक्ति शासकीय सेवक के रूप में जितनी अवधि तक सेवा दी गई हैं उस अवधि के लिए किसी भी प्रकार के पेंशन, उपादान या मृत्यु-लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
- प्राप्त कुल आवेदन पत्रो का मेरिट आधार पर सूची बद्ध किया जावेगा जिसमें से मेरिट सूची में से 20 अभ्यर्थी को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा तउपरांत कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंको को जोड़ते हुए अंतिम चयन सूची तैयार की जायेगी।
- सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले आवेदक को नियुक्ति दिया जायेगा। 05 आवेदक को प्रतीक्षा सूची में रखा जावेगा एवं भविष्य में पद रिक्त होने पर उसे प्रतीक्षा सूची से भरा जावेगा। प्रतीक्षा सूची 01 वर्ष के लिए मान्य होगी।
- शासकीय/अर्धशासकीय सेवाओं में कार्यरत आवेदक को अपना आवेदन पत्र उचित माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित प्रस्तुत किया जाना होगा।
- अपूर्ण/अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा एवं कोई सूचना नहीं दी जावेगी।
- लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट उल्लेख किया जावें अन्यथा आवेदन निरस्त किया जायेगा।
- आवेदक, जिसने विवाह के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया हो नियुक्ति हेतु पात्र नही होगा। विवाह प्रमाण पत्र संलग्न करें।
- आवेदक जिसकी 02 से अधिक संतान है जिसमे से 01 का जन्म 26 जनवरी 2001 को या उसके पश्चात हुआ हो नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
- उम्मीदवार जिसने ऐसे व्यक्ति से विवाह किया हो जिसकी पहले से ही एक पति/पत्नि जीवित हो, पात्र नही होगा। ऐसे मामले में शासन ही अन्यथा निर्णय ले सकता है अर्थात् यदि शासन को इस बात की समाधान हो जाये की ऐसा करने का पर्याप्त कारण है तो वह इस प्रतिबंध से छुट दे सकता है।
- आवेदक द्वारा एक से अधिक जिलो में एक ही पद में आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे यदि आवेदक द्वारा एक से अधिक जिले में आवेदन प्रस्तुत किया जाता है तो ऐसी स्थिति में आवेदक के समस्त आवेदन स्वमेव निरस्त माना जावेगा।
- आवेदन पत्र के साथ 5/- रूपये की टिकिट लगा हुआ दो लिफाफा जिसमें आवेदक के पत्र व्यवहार का पूर्ण पता स्पष्ट अक्षरों में लिखा हो. संलग्न करना अनिवार्य है।
- नियुक्ति के संबंध में अधोहस्ताक्षरकर्ता का निर्णय अंतिम एवं बंधनकारी होगा।
- आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत विज्ञापन जिला पंचायत कार्यालय में कार्यालयीन समय एवं दिवस पर देखी जा सकती है। इसे जिले के वेबसाइड www.kawardha.gov.in से अवलोकन किया जा सकता है।
- प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति में किसी भी प्रकार के शैक्षणिक योग्यताएं एवं अनुभव प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण पत्र संलग्न किये जाने पर मान्य नही किया जावेगा। मूल आवेदन में संलग्न किए गए प्रमाण पत्र के आधार पर ही अंक प्रदान किये जायेगें।
- दावा आपत्ति में केवल लिपीकीय त्रुटी का ही सुधार किया जायेगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जायेगें।
- संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अटल नगर रायपुर के निर्देशानुसार नियमों में परिवर्तन मान्य है।
|