RAEO MODEL ANSWER 2023
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RARO) 2023 का आंसर की जारी
संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO) – 2023 के मॉडल उत्तर जारी करने की सूचना

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा अपर संचालक कृषि, संचालनालय कृषि, छ.ग. रायपुर के पत्र क्र./स्था./अ-1-ब(1)/सी.भ./03-2023/699/दिनांक 27.09.2023 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) का आयोजन दिनांक 04.02.2024 को पूर्वान्ह 10.00 से 12.15 बजे तक प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में किया गया था। उपरोक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर दिनांक 09-02-2024 को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर मॉडल उत्तर देख सकते हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 12-02-2024, रात्रि 11.59 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किये गये दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जावेगा।
पोर्टल पर दावा-आपत्ति हेतु अभ्यर्थी को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड डालकर प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा और निर्देशानुसार दावा-आपत्ति दर्ज करानी होगी। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मैनुअल URL के मुख्य पृष्ठ पर दिया गया है। कृपया इसका भलीभाँति अध्ययन कर लें । दावा-आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पूर्व आपत्ति के पक्ष में दिये जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग हेतु तैयार रखें एवं आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर इसकी पावती भी डाउनलोड कर लेवें।
नियत दिनांक एवं निर्धारित समय के पश्चात् पोर्टल पर प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे। बिना प्रमाण का दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जावेगा। प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात् विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जावेगा। दावा-आपत्ति के सम्बन्ध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही मान्य होगा।
| Important Things | |
| Answer key | डाउनलोड |
| Whatsapp group | Join Now |
| Telegram group | Join Now |
