Sainik School Syllabus 2027: सैनिक स्कूल कक्षा 6वीं और 9वीं का विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी की जानकारी

Sainik School Syllabus 2027 Class 6 and 9
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 का कक्षा 6वीं एवं 9वीं का सिलेबस

Sainik School Syllabus 2027: सैनिक स्कूल में प्रवेश पाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सिलेबस की जानकारी सबसे महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित All India Sainik Schools Entrance Examination (AISSEE-2027) के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश दिया जासैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को Mathematics, Intelligence, Language, General Knowledge, English, General Science और Social Science जैसे विषयों की तैयारी करनी होती है। इस लेख में कक्षा 6वीं और 9वीं के सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की संख्या, अंक विभाजन और तैयारी की   विस्तार से बताई गई है।एगा।

Sainik School Syllabus 2027 – Overview

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम AISSEE 2027
आयोजन संस्था National Testing Agency (NTA)
प्रवेश कक्षा कक्षा 6वीं एवं 9वीं
शैक्षणिक सत्र 2027-28
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन (OMR आधारित)
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय (MCQ)
कक्षा 6वीं के कुल विषय 4
कक्षा 9वीं के कुल विषय 5
कक्षा 6वीं के कुल अंक 300
कक्षा 9वीं के कुल अंक 400
परीक्षा तिथि 31 जनवरी 2027
आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in

AISSEE 2027 Exam Pattern – सैनिक स्कूल परीक्षा पैटर्न

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए अलग-अलग परीक्षा पैटर्न निर्धारित है।

कक्षा 6वीं का परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या अंक कुल अंक
गणित (Mathematics) 50 3 150
भाषा (Language) 25 2 50
बुद्धिमत्ता (Intelligence) 25 2 50
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) 25 2 50
कुल 125 300
  • कुल प्रश्न: 125
  • कुल अंक: 300
  • परीक्षा अवधि: 150 मिनट
  • परीक्षा समय: दोपहर 02:00 से 04:30 बजे तक।

कक्षा 9वीं का परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या अंक कुल अंक
गणित (Mathematics) 50 4 200
बुद्धिमत्ता (Intelligence) 25 2 50
अंग्रेजी (English) 25 2 50
सामान्य विज्ञान (General Science) 25 2 50
सामाजिक विज्ञान (Social Science) 25 2 50
कुल 150 400
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 400
  • परीक्षा अवधि: 180 मिनट
  • परीक्षा समय: दोपहर 02:00 से शाम 05:00 बजे तक।

महत्वपूर्ण: दोनों कक्षाओं में गणित सबसे अधिक अंक वाला विषय है। इसलिए गणित की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें  –Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, परीक्षा 31 जनवरी को

AISSEE Class 6 Syllabus 2027 – कक्षा 6वीं का सिलेबस

कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा में कुल चार विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इनमें गणित, भाषा, बुद्धिमत्ता और सामान्य ज्ञान शामिल हैं।

1. Mathematics Syllabus – गणित का सिलेबस

कुल प्रश्न: 50 | कुल अंक: 150

कक्षा 6वीं की परीक्षा में गणित विषय से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। NTA के उपलब्ध आधिकारिक सिलेबस में निम्नलिखित टॉपिक्स शामिल हैं:

क्र. गणित के टॉपिक्स
1 प्राकृतिक संख्याएं (Natural Numbers)
2 लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक (LCM and HCF)
3 एकक विधि (Unitary Method)
4 भिन्न (Fractions)
5 अनुपात एवं समानुपात (Ratio and Proportion)
6 लाभ एवं हानि (Profit and Loss)
7 सरलीकरण (Simplification)
8 औसत (Average)
9 प्रतिशत (Percentage)
10 क्षेत्रफल एवं परिमाप (Area and Perimeter)
11 साधारण ब्याज (Simple Interest)
12 रेखाएं एवं कोण (Lines and Angles)
13 पूरक एवं संपूरक कोण (Complementary and Supplementary Angles)
14 इकाइयों का रूपांतरण (Conversion of Units)
15 रोमन अंक (Roman Numerals)
16 कोणों के प्रकार (Types of Angles)
17 वृत्त (Circle)
18 घन एवं घनाभ का आयतन (Volume of Cube and Cuboids)
19 अभाज्य एवं भाज्य संख्याएं (Prime and Composite Numbers)
20 समतलीय आकृतियां (Plane Figures)
21 दशमलव संख्याएं (Decimal Numbers)
22 चाल एवं समय (Speed and Time)
23 संख्याओं पर संक्रियाएं (Operation on Numbers)
24 तापमान (Temperature)
25 भिन्नों का आरोही एवं अवरोही क्रम (Arranging of Fractions)

गणित की तैयारी कैसे करें?

  • पहाड़े, जोड़, घटाव, गुणा और भाग का नियमित अभ्यास करें।
  • LCM और HCF के प्रश्न हल करें।
  • प्रतिशत, औसत, लाभ-हानि और ब्याज के सवालों को समझें।
  • क्षेत्रफल, परिमाप और ज्यामिति के सूत्र याद करें।
  • प्रतिदिन गणित के MCQ हल करने का अभ्यास करें।

2. Intelligence Syllabus – बुद्धिमत्ता का सिलेबस

कुल प्रश्न: 25 | कुल अंक: 50

बुद्धिमत्ता परीक्षा में विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, सोचने-समझने की योग्यता और समस्या समाधान क्षमता का परीक्षण किया जाता है।

क्र. टॉपिक्स
1 समानता (Analogies – Mathematical & Verbal)
2 पैटर्न (Spatial and Mathematical Pattern)
3 वर्गीकरण (Classification)
4 दृश्य एवं तार्किक तर्क (Visual and Logical Reasoning)
5 श्रृंखला एवं क्रम (Series and Sequences)
6 आलोचनात्मक चिंतन एवं समस्या समाधान (Critical Thinking and Problem Solving)
7 पारिवारिक संबंध (Familial Relations)

तैयारी के सुझाव:

  • संख्या श्रृंखला और अक्षर श्रृंखला हल करें।
  • आकृतियों के पैटर्न को पहचानने का अभ्यास करें।
  • समानता और वर्गीकरण के प्रश्न हल करें।
  • पारिवारिक संबंधों पर आधारित सवालों को समझें।
  • प्रतिदिन रीजनिंग के प्रश्नों का अभ्यास करें।

3. Language Syllabus – भाषा का सिलेबस

कुल प्रश्न: 25 | कुल अंक: 50

कक्षा 6वीं में भाषा विषय के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी अथवा चुनी गई क्षेत्रीय भाषा से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

भाषा विषय का सिलेबस निम्नलिखित है:

क्र. टॉपिक्स
1 अपठित गद्यांश (Comprehension Passage)
2 संबंधबोधक (Preposition)
3 आर्टिकल (Article)
4 शब्दावली (Vocabulary)
5 क्रिया एवं उसके प्रकार (Verbs and Types)
6 भ्रमित करने वाले शब्द (Confusing Words)
7 प्रश्नवाचक टैग (Question Tags)
8 वाक्य के प्रकार (Types of Sentence)
9 काल (Tense Forms)
10 संज्ञा के प्रकार (Kinds of Nouns)
11 सर्वनाम के प्रकार (Kinds of Pronouns)
12 सही वर्तनी (Correct Spelling)
13 वाक्य में शब्दों का क्रम (Ordering of Words in Sentence)
14 वाक्य निर्माण (Sentence Formation)
15 विलोम शब्द (Antonyms)
16 पर्यायवाची शब्द (Synonyms)
17 विशेषण (Adjectives)
18 विस्मयादिबोधक (Interjection)
19 मुहावरे एवं वाक्यांश (Idioms and Phrases)
20 समूहवाचक संज्ञा (Collective Nouns)
21 वचन (Number)
22 लिंग (Gender)
23 क्रिया विशेषण (Adverbs)
24 तुकांत शब्द (Rhyming Words)
25 एकवचन एवं बहुवचन (Singular/Plural)

महत्वपूर्ण: NTA के उपलब्ध Information Bulletin के अनुसार भाषा विषय के प्रश्न कक्षा 5वीं तक पढ़ाए गए विषयों पर आधारित होते हैं।

4. General Knowledge Syllabus – सामान्य ज्ञान का सिलेबस

कुल प्रश्न: 25 | कुल अंक: 50

सामान्य ज्ञान में भारत, विज्ञान, पर्यावरण, खेल, रक्षा व्यवस्था और समसामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

क्र. टॉपिक्स
1 भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (National Symbols of India)
2 भारत एक नजर में (India: At a Glance)
3 भारत की कला एवं संस्कृति – स्मारक, नृत्य, संगीत, धर्म, भाषा, भोजन एवं वेशभूषा
4 भारतीय साहित्य एवं सांस्कृतिक पुरस्कार (वर्तमान)
5 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व और उपलब्धियां
6 भारतीय रक्षा प्रणाली (Indian Defence System)
7 खेलकूद (Sports)
8 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन
9 सौरमंडल एवं हमारी पृथ्वी
10 पर्वतीय क्षेत्र एवं वहां की जीवनशैली
11 जल चक्र, वाष्पीकरण एवं संघनन
12 ऊर्जा के नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय स्रोत
13 जलवायु, भूकंप, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाएं
14 दैनिक जीवन में जल का उपयोग एवं संबंधित कार्य
15 स्वाद, पाचन एवं खाद्य संरक्षण
16 किसानों का जीवन, कृषि तकनीक, बीजों का अंकुरण एवं प्रसार
17 जनजातीय समुदाय एवं वन
18 दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले वैज्ञानिक उपकरण
19 जल प्रदूषण एवं सूक्ष्मजीव जनित रोग
20 मनुष्य एवं जानवरों के बीच संबंध और उनके शारीरिक कार्य
21 पौधों, जानवरों एवं मनुष्य के कार्य
22 विशेष इंद्रियां एवं जानवरों के बच्चे

तैयारी के सुझाव:

  • भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की जानकारी रखें।
  • प्रमुख नदियों, पर्वतों और राज्यों का अध्ययन करें।
  • भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के बारे में पढ़ें।
  • खेलकूद और पुरस्कारों से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।
  • पर्यावरण एवं सामान्य विज्ञान के मूल सिद्धांत समझें।

AISSEE Class 9 Syllabus 2027 – कक्षा 9वीं का सिलेबस

कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा में पांच विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इनमें गणित, बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं।

1. Mathematics Syllabus – गणित का सिलेबस

कुल प्रश्न: 50 | कुल अंक: 200

कक्षा 9वीं में गणित विषय सबसे अधिक अंक वाला विषय है। इसमें कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं।

क्र. गणित के टॉपिक्स
1 परिमेय संख्याएं (Rational Numbers)
2 एक चर वाले रैखिक समीकरण (Linear Equations in One Variable)
3 चतुर्भुजों को समझना (Understanding Quadrilaterals)
4 त्रिभुज एवं उसके गुण (Triangle and its Properties)
5 कोणों का योग गुण (Angle Sum Property)
6 पाइथागोरस प्रमेय (Pythagoras Theorem)
7 वर्ग एवं वर्गमूल (Squares and Square Roots)
8 घन एवं घनमूल (Cubes and Cube Roots)
9 राशियों की तुलना (Comparing Quantities)
10 प्रतिशत (Percentage)
11 लाभ एवं हानि (Profit and Loss)
12 बीजीय व्यंजक (Algebraic Expressions)
13 साधारण ब्याज (Simple Interest)
14 चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest)
15 छूट (Discount)
16 ठोस आकृतियों की कल्पना (Visualizing Solid Shapes)
17 द्विविमीय एवं त्रिविमीय आकृतियां (2D and 3D Shapes)
18 ऑयलर का सूत्र (Euler’s Formula)
19 क्षेत्रमिति (Mensuration)
20 क्षेत्रफल एवं परिमाप (Area and Perimeters)
21 आयतन एवं पृष्ठीय क्षेत्रफल (Volume and Surface Area)
22 घातांक एवं घात (Exponents and Powers)
23 प्रत्यक्ष एवं व्युत्क्रम समानुपात (Direct and Inverse Proportion)
24 गुणनखंड (Factorization)
25 आंकड़ों का प्रबंधन (Data Handling)
26 दंड आलेख (Bar Graph)
27 रेखा आलेख (Line Graph)
28 संख्याओं के साथ खेल (Playing with Numbers)
29 विभाज्यता परीक्षण (Divisibility Test)
30 सांख्यिकी (Statistics)
31 कच्चे आंकड़ों का माध्य, बहुलक एवं माध्यिका
32 प्रायिकता (Probability)
33 समांतर रेखाएं (Parallel Lines)
34 समय एवं कार्य (Time and Work)

गणित की तैयारी कैसे करें?

  • बीजगणित और रैखिक समीकरणों का अभ्यास करें।
  • ज्यामिति के प्रमेय और उनके अनुप्रयोग समझें।
  • लाभ-हानि, प्रतिशत और ब्याज के प्रश्न हल करें।
  • क्षेत्रमिति के सभी सूत्र याद करें।
  • सांख्यिकी और प्रायिकता के सवालों का अभ्यास करें।

2. Intelligence Syllabus – बुद्धिमत्ता का सिलेबस

कुल प्रश्न: 25 | कुल अंक: 50

कक्षा 9वीं के बुद्धिमत्ता विषय में निम्नलिखित टॉपिक्स शामिल हैं:

क्र. टॉपिक्स
1 समानता (Mathematical and Verbal Analogies)
2 स्थानिक एवं गणितीय पैटर्न (Spatial and Mathematical Pattern)
3 वर्गीकरण (Classification)
4 दृश्य एवं तार्किक तर्क (Visual and Logical Reasoning)
5 श्रृंखला एवं क्रम (Series and Sequences)
6 आलोचनात्मक चिंतन एवं समस्या समाधान
7 पारिवारिक संबंध (Familial Relations)

3. English Syllabus – अंग्रेजी का सिलेबस

कुल प्रश्न: 25 | कुल अंक: 50

कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी विषय से व्याकरण, शब्दावली, वाक्य निर्माण और अपठित गद्यांश से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

क्र. टॉपिक्स
1 त्रुटियों की पहचान (Spotting Errors)
2 अपठित गद्यांश (Comprehension Passage)
3 विलोम शब्द (Antonyms)
4 पर्यायवाची शब्द (Synonyms)
5 संबंधबोधक (Prepositions)
6 आर्टिकल (Articles)
7 क्रिया के प्रकार (Types of Verbs)
8 काल (Tense Form)
9 कथन (Narration)
10 सहायक क्रियाएं (Modals)
11 भ्रमित करने वाले शब्द (Confusing Words)
12 कर्ता-क्रिया का तालमेल (Subject-Verb Agreement)
13 सही वर्तनी (Correct Spellings)
14 वाक्य में शब्दों का क्रम
15 मुहावरे एवं वाक्यांश (Idioms and Phrases)
16 वाक्य सुधार (Sentence Improvement)
17 निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन
18 वाक्य निर्माण (Sentence Formation)
19 वाक्यांश एवं उपवाक्य (Phrases and Clauses)
20 संज्ञा के प्रकार (Kinds of Noun)
21 विशेषण (Adjectives)
22 विस्मयादिबोधक (Interjection)
23 प्रश्नवाचक टैग (Question Tags)
24 क्रिया विशेषण (Adverbs)
25 समुच्चयबोधक (Conjunctions)
26 शर्तें (Conditions)
27 विशेषणों की तुलना (Comparison of Adjectives)
28 वाच्य (Voices)
29 वाक्यों के प्रकार (Types of Sentences)
30 व्यक्तिगत सर्वनाम (Personal Pronoun)
31 लिंग परिवर्तन (Change of Gender)
32 वचन परिवर्तन (Change of Number)

4. General Science Syllabus – सामान्य विज्ञान का सिलेबस

कुल प्रश्न: 25 | कुल अंक: 50

कक्षा 9वीं की सामान्य विज्ञान परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से संबंधित विषय शामिल हैं।

क्र. टॉपिक्स
1 जीवाश्म ईंधन – कोयला एवं पेट्रोलियम
2 दहन एवं ज्वाला (Combustion and Flame)
3 कोशिका की संरचना एवं कार्य
4 पौधों एवं जानवरों में प्रजनन
5 बल, घर्षण एवं दाब
6 ध्वनि एवं उसके मूल सिद्धांत
7 प्रकाश का परावर्तन एवं विक्षेपण
8 धातु एवं अधातु
9 कृत्रिम रेशे एवं प्लास्टिक
10 विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
11 तारे एवं सौरमंडल
12 वायु एवं जल प्रदूषण
13 वैश्विक तापमान वृद्धि (Global Warming)
14 सूक्ष्मजीव (Micro-organisms)
15 कुछ प्राकृतिक घटनाएं
16 ईंधन का ऊष्मीय मान कैसे ज्ञात करें
17 विद्युत लेपन एवं कृत्रिम आभूषण
18 घर्षण के प्रकारों के बीच संबंध
19 फसल ऋतुएं (Cropping Seasons)
20 कृषि पद्धतियां (Agricultural Practices)
21 पौधों एवं जानवरों का संरक्षण
22 जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र, राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य
23 किशोरावस्था में प्रवेश
24 यौवनावस्था के दौरान होने वाले परिवर्तन
25 अंतःस्रावी ग्रंथियां एवं हार्मोन

5. Social Science Syllabus – सामाजिक विज्ञान का सिलेबस

कुल प्रश्न: 25 | कुल अंक: 50

सामाजिक विज्ञान में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थव्यवस्था से संबंधित टॉपिक्स शामिल हैं।

क्र. टॉपिक्स
1 भारत की भौगोलिक विविधता
2 संसाधन एवं उनका संरक्षण
3 मौसम एवं जलवायु
4 भू-आकृतियां एवं जीवन
5 पृथ्वी पर स्थानों का निर्धारण
6 महासागर एवं महाद्वीप
7 शासकों से शासितों तक – शासन के प्रकार
8 भारत का संविधान
9 सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार एवं भारतीय चुनाव प्रणाली
10 संसदीय प्रणाली – विधायिका एवं कार्यपालिका
11 जमीनी स्तर पर लोकतंत्र – स्थानीय एवं स्वशासन
12 वस्तु विनिमय से मुद्रा तक
13 बाजार को समझना
14 हमारे आसपास आर्थिक गतिविधियां
15 भारतीय सभ्यता की शुरुआत
16 भारत की सांस्कृतिक जड़ें
17 नई शुरुआत – नगर एवं राज्य
18 साम्राज्य का उदय
19 पुनर्गठन का युग
20 गुप्त काल – निरंतर रचनात्मकता का युग
21 भारत के राजनीतिक मानचित्र का पुनर्गठन
22 मराठों का उदय
23 भारत में औपनिवेशिक युग

AISSEE 2027 की तैयारी कैसे करें?

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन और अभ्यास आवश्यक है। विद्यार्थियों को निम्नलिखित रणनीति अपनानी चाहिए।

1. गणित को अधिक समय दें

कक्षा 6वीं में गणित के 150 अंक और कक्षा 9वीं में 200 अंक निर्धारित हैं। इसलिए गणित के सभी अध्यायों को अच्छी तरह तैयार करें।

2. रीजनिंग का नियमित अभ्यास करें

Intelligence विषय में समानता, श्रृंखला, पैटर्न और तार्किक क्षमता से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रतिदिन कम से कम 20 से 25 प्रश्न हल करें।

3. भाषा एवं अंग्रेजी पर ध्यान दें

कक्षा 6वीं के विद्यार्थियों को हिंदी अथवा चुनी गई परीक्षा भाषा के व्याकरण और गद्यांश का अभ्यास करना चाहिए। कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी व्याकरण, शब्दावली और Comprehension पर ध्यान देना चाहिए।

4. सामान्य ज्ञान और विज्ञान पढ़ें

राष्ट्रीय प्रतीक, भारतीय इतिहास, भूगोल, खेल, पुरस्कार, विज्ञान और पर्यावरण के महत्वपूर्ण तथ्यों को नियमित रूप से दोहराएं।

5. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें

AISSEE के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा के प्रश्नों के स्तर और पैटर्न को समझने में मदद मिलती है।

6. मॉक टेस्ट दें

समय सीमा के अंदर प्रश्न हल करने का अभ्यास करें। प्रत्येक मॉक टेस्ट के बाद गलतियों का विश्लेषण करें।

सैनिक स्कूल सिलेबस 2027 – महत्वपूर्ण तैयारी सुझाव

विषय तैयारी का मुख्य फोकस
गणित सूत्र, गणना एवं प्रश्न अभ्यास
बुद्धिमत्ता रीजनिंग एवं तार्किक क्षमता
भाषा व्याकरण एवं गद्यांश
सामान्य ज्ञान भारत, विज्ञान, खेल एवं समसामयिक जानकारी
अंग्रेजी Grammar एवं Vocabulary
सामान्य विज्ञान भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान
सामाजिक विज्ञान इतिहास, भूगोल एवं नागरिक शास्त्र

AISSEE 2027 Important Links – महत्वपूर्ण लिंक

विवरण लिंक
NTA आधिकारिक वेबसाइट Visit Now 
AISSEE Information Bulletin डाउनलोड पीडीऍफ़ 
सैनिक स्कूल प्रवेश 2027 की पूरी जानकारी  यहाँ पढ़ें 

AISSEE Syllabus 2027 – FAQs

Sainik School Syllabus 2027

कक्षा 6वीं में चार विषय और कक्षा 9वीं में पांच विषय होते हैं।
कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है।
कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है।
कक्षा 6वीं में गणित के 150 अंक और कक्षा 9वीं में 200 अंक निर्धारित हैं।
कक्षा 6वीं के लिए हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं का विकल्प उपलब्ध है।
कक्षा 9वीं की परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी।
उपलब्ध AISSEE परीक्षा पैटर्न के अनुसार गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक नहीं काटे जाते हैं। 2027 के अंतिम निर्देशों की पुष्टि Information Bulletin से करें।
NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर उपलब्ध AISSEE Information Bulletin से सिलेबस देखा जा सकता है।
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक, भारतीय रक्षा प्रणाली, खेल, सौरमंडल, पर्यावरण, कृषि, विज्ञान और भारतीय संस्कृति जैसे विषय शामिल हैं।
AISSEE 2027 की परीक्षा 31 जनवरी 2027 को निर्धारित है।

Golden Tips

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 में सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं और 9वीं के निर्धारित विषयों की व्यवस्थित तैयारी करनी चाहिए। गणित, बुद्धिमत्ता, भाषा, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स का नियमित अभ्यास करना आवश्यक है।

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बच्चों के लिए एक नियमित अध्ययन टाइमटेबल बनाएं और समय-समय पर मॉक टेस्ट आयोजित करें। इससे परीक्षा में समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की क्षमता बेहतर होगी।सैनिक स्कूल एडमिशन 2027 सिलेबस की जानकारी के लिए पीडीऍफ़ का अवलोकन ।

ऐसी ही सरकारी नौकरी, प्रवेश परीक्षा, एडमिशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट cggovtjobs.in पर नियमित विजिट करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Important Govt Jobs Notification

Latest Jobs

Scroll to Top